सीता बनेंगी सरोजिनी नायडू, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर

0
898

मुंबई। पौराणिक शो रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, लॉकडाउन को देखते हुए रामायण का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण किया गया था। वहीं, दीपिका चिखलिया अब बड़े पर्दे पर पहली महिला गर्वनर सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने फिल्म ‘सरोजिनी’ में अपने पहले लुक के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इंस्टग्राम पर शेयर किया पोस्टरदीपिका चिखलिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सरोजिनी’ में अपने फर्स्ट लुक के पोस्टर को शेयर किया है। पोस्टर में दीपिका चिखलिया के साथ बहुत से लोग नजर आ रहे हैं। इस पर स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी लिखा हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर धीरज मिश्रा हैं।

सबसे चुनौतीपूर्ण होगा किरदार
ऑनलाइन से बातचीत में दीपिका चिखालिया ने कहा था, ‘हां मैं यह रोल करने जा रही हूं। यह किरदार सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसा इसलिए भी है कि माता सीता को तो किसी ने देखा नहीं था। उसे पर्दे पर मैंने जीवंत कर दिया। पर, सरोजिनी नायडू से लोग परिचित हैं। ऐसे में गेटअप से लेकर संवाद तक मुझे कड़ी मेहनत करनी है।’

यह रोल कैसे मिला, इस पर दीपिका ने था, ‘मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बन रही एक फिल्म में भूमिका निभा रही थी। इसके अलावा एक फिल्म गालिब है, उसमें भी काम कर रही हूं। इन दोनों फिल्मों के राइटर धीरज मिश्रा हैं। फिल्म के दौरान ही उनसे इस आइडिया पर बात हुई। बात में मुझे भी लगा कि यह किरदार मेरे लिए परफेक्ट है।’

दीपिका चिखिलिया की फिल्में
हाल ही में दीपिका चिखिलिया आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में परी यानी यामी गौतम की मां की भूमिका में नजर आई थीं। दीपिका चिखिलिया ने साल 1983 में राज किरण के ऑपोजिट फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 3 हिट फिल्मों (रुपये दस करोड़, घर का चिराग, खुदाई) में राजेश खन्ना के साथ नजर आई थीं।