सेंसेक्स 639 और निफ्टी 177 अंक ऊपर खुला

0
632

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 639.94 अंक ऊपर और निफ्टी 177.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला था।

ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 322.88 अंक तक लुढ़क गया। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद भी ऊपर नहीं आ पाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 211.25 अंक ऊपर 23,875.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.41 फीसदी बढ़त के साथ 125.27 अंक ऊपर 8,979.66 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.77 पॉइंट ऊपर 2,881.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.64 फीसदी बढ़त के साथ 18.37 अंक ऊपर 2,889.89 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।