BMW की न्यू जेन X3 भारत में अगले साल होगी लॉन्च, जानिए खासियत

0
7

नई दिल्ली। जर्मन की कंपनी BMW भारतीय बाजार में अपनी 4th जनरेशन BMW X3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस कार को जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। कार को भारत में X3 20d डीजल और X3 20 पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाएगा।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68 लाख रुपए से 70 लाख रुपए के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। इस न्यू जनरेशन BMW X3 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, ऑडी Q5 और वोल्वो XC60 से होगा।

इसी साल जून में सामने आई X3 में एक परिचित सिल्हूट बरकरार है, लेकिन इसमें एक नए फेस मिलगा। साथ ही, पीछे की तरफ भी चेंजेस देखने को मिलेंगे। BMW ने iX से बहुत सी स्टाइलिंग ली है। पिछली जनरेशन के मॉडल के गोल किनारों की जगह ब्लॉकी शेप्स को चुना है।

BMW ने मिनिमलिज्म पर बहुत ध्यान दिया है। यह केबिन में सबसे अधिक दिखाई देता है, जहां आपको एक बड़ी स्क्रीन मिलती है जो मल्टी फंक्शन के साथ आती है। ये डैशबोर्ड पर भी हावी दिखती है।

इंजन : X3 20 पेट्रोल 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर यूनिट मिलती है, जो 206bhp का पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करती है। जबकि डीजल X3 20d इंजन 197bhp का पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों को स्टैंडर्ड तौर पर 8-स्पीड ऑटोमैटिक मिलता है। BMW भारत में 6-सिलेंडर 30d नहीं लाएगी, लेकिन 2025 में किसी समय सीमित नंबर्स में परफॉर्मेंस-ऑरिएंटेड M50 वैरिएंट लाएंगे।