अनंत और राधिका की शादी की तैयारियां शुरू, मामेरु फंक्शन में जुटी फैमिली

0
15

मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनकी शादी में केवल 9 दिन ही बचे हैं। इसी बीच शादी से पहले मामेरु रस्म के लिए पूरा परिवार एक साथ नजर आया है।

इस फंक्शन से राधिका और परिवार के बाकी मेंबर्स की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान पूरे एंटीलिया को लाइटों से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया। राधिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फंक्शन के लिए पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा कैरी किया हुआ है, जिसमें वो बिल्कुल दुल्हन जैसी नजर आ रही हैं।

इस लुक को राधिका ने मांग टिका, गले में डायमंड की हैवी नेकपीस और कान में झुमके के साथ पूरा किया। इस फंक्शन में शामिल होने जान्हवी कपूर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे।

क्या है ‘मामेरू’ फंक्शन?
मामेरू का मतलब है मामा। इस रस्म में दुल्हन को दूल्हे के मामा से उपहार मिलते हैं जिसमें पारंपरिक कपड़े, आभूषण, पारंपरिक साड़ियां और चूड़ियां (हाथीदांत की चूड़ियां) सहित कई तोहफे दिए जाते हैं। बता दें, कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा जिसमें देश और दुनिया के कई नामी लोग शामिल होने वाले हैं।