पं. प्रदीप मिश्रा की देव शिव महापुराण कथा कल से, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0
63
देवशिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा की तैयारी।

कोटा। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक कुबेरेश्वर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से कोटा में 1 से 5 अक्टूबर तक पितृ पक्ष में देवशिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन दशहरा मैदान में प्रतिदिन 2 से 5 बजे तक किया जाएगा।

कथा से पूर्व शनिवार को 3 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो श्रीनाथपुरम स्टेडियम से प्रारंभ होकर तीन बत्ती सर्किल, छोटा चौराहा, दादाबाड़ी बड़ा चौराहा से होते हुए कथा स्थल दशहरा मैदान स्थित विजय श्री रंगमंच पर पहुंचेगी।

शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। वहीं मधुर स्वर लहरियां बिखेरते तीन बैंड व पांच डीजे भी साथ रहेंगे। शोभायात्रा मार्ग को भगवा झंडी लगाकर सजाया गया है।कलशयात्रा में आगे 10 घोड़े होंगे। नंदी, शंकर पार्वती एवं श्री राधा कृष्ण की जीवंत झांकी होगी। बग्गी में शिव महापुराण को सुसज्जित किया जाएगा। कलश यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर 150 से भी अधिक तोरण द्वार लगाए गए हैं। मार्ग में अल्पाहार, शीतल जल, छाछ समेत अन्य पेय पदार्थ वितरित करने के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैं।

कलश यात्रा के संरक्षक रमेश गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि यात्रा की सुचारू व्यवस्था के लिए संजय शर्मा, जयंत अग्रवाल, रामस्वरूप शर्मा, गिर्राज शर्मा, दिलीप सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, गिरधर बडेरा, राजेश, जितेन्द्र सिंह राजावत, राजेन्द्र शर्मा, महेश विजय समस्त कलश यात्रा कार्य की देखरेख में लगे हुए हैं।

सैकड़ों महिलाएं पहुंची, 25 हजार कलश तैयार किए
विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में तकरीबन 25 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। इस दौरान महिलाएं लाल चुनरी में तथा पुरुष कुर्ते पजामे में उपस्थित होंगे। कलश तैयार करने के लिए शुक्रवार को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। जिन्होंने कलश पर मौली बांधी। वहीं आम और अशोक के पत्ते तथा श्रीफल लगाकर कलश तैयार किए। इस दौरान महिलाएं गीत और भजन की धुन गुनगुना रही थीं। देखते ही देखते पलभर में 25 हजार से अधिक कलश तैयार कर दिए गए। श्रीनाथपुरम स्टेडियम में कलश वितरित करने के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं।