कोटा मंडी/ ऊंचे भावों पर समर्थन नहीं मिलने से सोयाबीन और सरसों के भाव गिरे

0
150

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को ऊंचे भावों पर समर्थन नहीं मिलने और विदेशी बाज़ारों में खाद्य तेलों में नरमी से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदी बिकी। गेहूं के भाव में भी 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही। दाल मिलों की लिवाली से उड़द 200 रुपए प्रति क्विंटल उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख बोरी और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2470 से 2500 गेहूं एवरेज 2500 से 2550 बेस्ट टुकड़ी 2550से 2600 मक्का नई 1850 से 2150 मक्का सफेद 2200 से 2400 जौ 2000 से 2400 ज्वार नई शंकर 2100 से 2600, बाजरा 1800 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल।

धान नया (1509) 2800 से 3300, धान सुगन्धा 2700 से 3050, धान (1718) 2800 से 3500 धान (1121) 2800 से 3615, धान (पूसा-1) 2600 से 3470 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन 5000 से 5650, सरसों 5800 से 6350 अलसी 5200 से 6200 तिल्ली 11000 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6000, मूंग हरा 5000 से 6400 चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4350 चना देशी मिडियम 4150 से 4250 चना पेप्सी 4000 से 4401 चना मौसमी 4100 से 4300 चना कांटा नया 4000 से 4200 उड़द एवरेज 4400 से 5700 बेस्ट 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 9000 से 10000 ईगल 9500 से 10500 नया रंगदार 11500 से 12500 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 400 से 4800 लहसुन बेस्ट 4500 से 5000 ग्वार 3500 से 4300 मैथी 4000 से 5150 कलौंजी 9000 से 11800 रुपए प्रति क्विंटल।