Svitch LITE XE इलेक्ट्रिक फोल्डिंग बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलेगी 80Km

0
136

नई दिल्ली। स्विच बाइक (Svitch Bike) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक LITE XE गुरुवार को लॉन्च की है। ये फोल्डिंग बाइक है। इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपए है। कंपनी ने इस यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 80km तक रेंज देगी।

ये इलेक्ट्रिक बाइक कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें LCD डिजिटल डिस्प्ले के साथ 7 स्पीड शिमैनो गियर्स मिलेंगे। बाइक में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम 6061 फ्रेम का इस्तेमाल किया है। जिसके चलते ये हल्की और मजबूत है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो 2022 में फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Mxe, Xe और Xe+ लॉन्च की थीं।

कंपनी के लिए LITE XE कैटलॉग में 5वां मॉडल है। अब इसमें 4 इलेक्ट्रिक और एक नॉन-इलेक्ट्रिक बाइक है। इस लिस्ट में XE+, XE, MXE, NXE और LITE XE शामिल हैं। LITE XE को 5 कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो, गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे में खरीद सकते हैं।

LITE XE के फीचर्स: स्विच LITE XE बाइक पूरी तरह से फोल्डिंग है। इसे 360 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकता है। इसके हैंडलबार, सीट और सस्पेंशन को एडजेस्ट किया जा सकता है। बाइक को हल्का और मजबूत करने के लिए एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम 6061 फ्रेम का इस्तेमाल किया है। बाइक में 36V, 250W की मोटर दी है। वहीं, इसमें 36V, 10.4 AH बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इससे 80Km तक सफर किया जा सकता है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 20×3 स्लीक टायर्स मिलते हैं। बाइक को 7 स्पीड शिमैनो गियर्स से जोड़ा गया है। इसमें 5 PAS मोड्स (पैडल असिस्ट सिस्टम) भी दिया है। बाइक में पीछे की तरफ टेल लाइट इंडीकेटर के साथ मिलती है। इसमें एक LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया है। जिसमें बैटरी रेंज, किलोमीटर के साथ कई दूसरी जरूरी डिटेल मिलेगी।

12 घंटे में 422Km का रिकॉर्ड: स्विच बाइक ने हाल ही में 12 घंटे में 422 किलोमीटर की दूरी पूरी करके रिकॉर्ड बनाया है। इस बाइक ने बेंगलुरु से होसुर, कृष्णागिरी, अंबुर, वेल्लोर, चित्तौड़ को कवर किया था। रिकॉर्ड को 3 अलग-अलग शीर्षकों के तहत दर्ज किया गया है। इसमें हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2024 के तहत एक दिन में एक इलेक्ट्रिक साइकिल पर अधिकतम दूरी तय करने का रिकॉर्ड और OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के तहत नेशनल रिकॉर्ड है।