CUET UG फेज 6 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
244

नई दिल्ली। CUET 2022 Phase 6 admit card: सीयूईटी यूजी फेज 6 एडमिट पर महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीयूईटी यूजी फेज 6 एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेसबाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।यह परीक्षा 30 अगस्त को होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सीयूईटी यूजी फेज 6 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘साइन इन’ पर क्लिक करें; विकल्प ‘CUET UG 2022 एडमिट कार्ड’ लिंक पर जाएं।
  • अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • CUET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

परिणाम इस दिन होंगे रिलीज: सीयूईटी यूजी और पीजी परिणाम पर बड़ी अपडेट है। एनटीए ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा कि, CUET UG परिणाम 10 सितंबर तक और CUET PG परिणाम 25 सितंबर तक घोषित करने की उम्मीद है। नतीजों का ऐलान आधिकारिक वेसबाइट पर किया जाएगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा देने वाले हैं स्टूडेंट्स वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर देख पाएंगे।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2022 का आयोजन 15 जुलाई से शुरू हुआ था। वहीं CUET यूजी परीक्षा 6 चरणों में आयोजित की जा रही है। इसके अलावा, इस परीक्षा में CUET चरण 1 से 5 परीक्षा में लगभग 12.04 लाख उपस्थित हुए हैं।