हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 60,145 और निफ्टी 17,932 पर

0
288

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान से हुई। सेंसेक्स 60,099 पर और निफ्टी 17,867 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 86.07 पॉइंट उछल कर 60,145.13 पर और निफ्टी 36.45 पॉइंट बढ़कर 17,931.65 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर्स बढ़त के साथ और 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें पावरग्रिड, मारुति और कोटक बैंक के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं TCS में 6% से ज्यादी की गिरावट है।

BSE पर 2,525 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,797 शेयर्स बढ़त के साथ और 615 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 266 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 381 पॉइंट यानी 0.64% बढ़कर 60,059 पर और निफ्टी 104 पॉइंट यानी 0.59% की तेजी के साथ 17,895 के स्तर पर बंद हुआ था।