नई दिल्ली/कोटा। घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 25 पैसे उछल कर 90.99 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 31 पैसे की छलांग लगा कर 81.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
कोटा में पेट्रोल आज 27 पैसे महंगा होकर 96.93 रुपये और डीजल 32 पैसे उछल कर 89.51 रुपये प्रति लीटर हो गया। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 26 पैसे बढ़कर 101.86 रुपये और 32 पैसे महंगा होकर 94.06 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा।
तीन दिन में 62 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब लगातार तीसरे दिन इसके दाम बढ़े। तीन ही दिन में पेट्रोल 62 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
तीन दिन में 69 पैसे महंगा हुआ डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। अब लगातार तीसरे दिन इसके दाम में बढ़ोतरी हुई है। तीन दिनों में ही डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| दिल्ली | 90.99 | 81.42 |
| मुंबई | 97.34 | 88.49 |
| चेन्नै | 92.90 | 86.35 |
| कोलकाता | 91.14 | 84.26 |
| भोपाल | 98.99 | 89.68 |
| कोटा | 96.93 | 89.51 |
| श्रीगंगानगर | 101.86 | 94.06 |

