नई दिल्ली। Stock Market Update : घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को खुलने के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया। सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 72316 पर और निफ्टी भी 22664 को टच कर गया। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122 अंक टूटकर 73484 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत 44 अक नीचे 22708 से की।
सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे बाजार
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। BSE सेंसेक्स 482 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,606 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,514 का निचला और 73,606 का ऊपरी स्तर छुआ। खास बात यह रही कि सेंसेक्स डे हाई पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 में 153 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी आई और यह 22,753 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, कारोबार के दौरान ऊपरी स्तरों से कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 150 अंक चढ़कर बंद हुआ। एस एंड पी 500 में 0.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 0.8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।अमेरिकी बाजारों में निवेशकों की नजर इस सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। ब्याज दरों को लेकर मिलने वाले संकेतों का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ सकता है।
एशियाई बाजार
मंगलवार को कई एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में सेमीकंडक्टर शेयरों में खरीदारी से तेजी आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.89 प्रतिशत चढ़कर 5,682.02 पर पहुंचा। जबकि, जापान के निक्केई 225 में करीब 1.9 प्रतिशत की बढ़त रही। ताइवान का TAIEX भी कारोबार के दौरान 0.66 प्रतिशत तक चढ़ा।

