Kota Dussehra: रंगोली में दर्शाया कोटा दशहरा का रावण एवं एयरपोर्ट से उड़ता प्लेन

0
21

मांडणा में दीपक, रंगोली में रुचि, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम रहीं

कोटा। Kota Dussehra 2026: राष्ट्रीय मेला दशहरा में मंगलवार को मेहंदी, मांडणा और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जहां रंगोली में आए प्रतियोगियों ने जमीं पर रंगों से सामाजिक संदेश देते हुए विचारों को प्रतिपादित किया। जिसमें राष्ट्रीय मेला दशहरा एवं कोटा एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ते प्लेन को दर्शाया गया।

रंगोली बनाते हुए युवक युवतियों और महिलाओं ने भावनाओं के रंग भरे इसमें रुचि सराठे फॉरेस्ट कॉलोनी भोपाल प्रथम, प्रियंका शर्मा झालावाड़ झालरापाटन द्वितीय स्थान पर रही वहीं लेखा राठौर महावीर नगर विस्तार योजना कोटा तीसरे स्थान पर रही।

मेहंदी में महिलाओं ने भरवां, फूल और धार्मिक चिन्हों से आकर्षक डिजाइनें बनाई। इसमें 41 प्रतिभागियों ने कला प्रदर्शित की। इसके लिए उन्हें 1 घंटे का समय दिया गया था। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका विजयवर्गीय शिवपुरा कोटा प्रथम, माधुरी मेहरा झालावाड़ द्वितीय रहीं। वहीं शिल्पा सैनी हिंडोली बूंदी, अंश राजपूत बोरखेड़ा तीसरे स्थान पर रहे।

मांडणा में भाग लेने वाली महिलाओं ने कूँची से दीवारों पर राजस्थानी लोक परंपरा को जीवित किया। इसमें प्रतिभागियों को 45 मिनट का समय दिया गया था। मांडना प्रतियोगिता में दीपक मीणा बूंदी प्रथम, सोनम सोनी जवाहर नगर द्वितीय, श्याम सैनी नान्ता तीसरे स्थान पर रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि इन आयोजनों को देखकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की परंपरा की यादें ताजा हो जाती है।
वहीं उपायुक्त भावना सिंह ने कहां की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कोटा शहर की छिपी हुई पाक-कला प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना रहा। जहाँ वे अपने रचनात्मक स्वाद और पाक-कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता गांधी ने किया।