Gold Price: फेड मीटिंग से पूर्व सोना गिरा; चांदी भी फिसली, जानें आज के भाव

0
7

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इजरायल के चुनाव नतीजों पर भी नजर रख रहे हैं। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने की व्यापक उम्मीद है।

हालांकि, कारोबारी दिसंबर में ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर मिलने वाले संकेतों पर ध्यान देंगे। ऐसे में बुधवार (28 अक्टूबर) को दोनों के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,060 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 54.15 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,43,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,95,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 271 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,867 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,138 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 462 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,676 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 617 रुपये की गिरावट के साथ 1,96,010 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,96,717 रुपये था।

यह कॉन्ट्रैक्ट 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,667 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

वैश्विक बाजार में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,073.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,074.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,058.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 54.48 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 54.51 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.36 डॉलर की गिरावट के साथ 54.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।