सेंसेक्स 529 अंक उछलकर 46,973 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद

0
518

मुंबई। भारी विदेश निवेश के चलते शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 529.36 अंकों की बढ़त के साथ 46,973.54 पर बंद हुआ। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इससे पहले 18 दिसंबर को BSE सेंसेक्स 46,960.69 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि इंट्राडे में इंडेक्स ने 47,053.40 के स्तर को छुआ। इससे पहले 21 दिसंबर को इंडेक्स में 47,055.69 के स्तर को छुआ था। इडेक्स टॉप गेनर शेयर एक्सिस बैंक का शेयर रहा। शेयर 3.04% ऊपर 610.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ है

सेंसेक्स में प्रमुख शेयरों की तेजी

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
रिलायंस1993.902.58
HDFC बैंक1397.101.56
HDFC2455.152.17
एक्सिस बैंक610.353.04
सन फार्मा589.852.67

गुरुवार को सेंसेक्स की बढ़त को रिलायंस, HDFC, बजाज, SBI और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सपोर्ट किया। बाजार में कुल 3,123 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,675 कंपनियों के शेयर बढ़त और 1,272 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 222 कंपनियों के शेयरों ने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को टच किया, जबकि 361 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा। रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 185.17 लाख करोड़ रुपए रहा।

दूसरी ओर, निफ्टी 148.15 अंक ऊपर 13,749.25 पर बंद हुआ है। हालांकि इंडेक्स इंट्राडे में 13,771.75 के स्तर को छुआ। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर 13,760.55 है, जो 18 दिसंबर का है। जबकि इंडेक्स ऑलटाइम हाई 13,777.50, जो 21 दिसंबर को बना था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 518 अंक ऊपर 30,402.20 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी मेटल, फाइनेंशियल और फार्मा इंडेक्स भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी का टॉप गेनर टाटा मोटर्स का शेयर रहा। शेयर 3.90% ऊपर 175.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ। सन फार्मा का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ है। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और IOC के शेयर भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए है। दूसरी ओर IT सेक्टर में बिकवाली के चलते इंफोसिस का शेयर 1.25% नीचे 1,237.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, विप्रो और HCL टेक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 299 अंक ऊपर 46,743 पर और निफ्टी 71 अंक ऊपर 13,672.15 पर खुला था।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
टाटा मोटर्स175.803.90
सन फार्मा592.903.18
एक्सिस बैंक609.252.84
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,992.952.53
IOC90.252.38

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 84 अंकों की बढ़त के साथ 26,427 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंक ऊपर 26,663 पर बंद हुआ है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 19 अंक नीचे 3,363 पर बंद हुआ है।