जयपुर–गया–खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज और कल एक-एक ट्रिप चलेगी

0
13

कोटा। Jaipur–Gaya–Khatipura Unreserved Special Train: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09727/09728 जयपुर–गया–खातीपुरा के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09727 जयपुर–गया स्पेशल गुरुवार को जयपुर से 13:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन भरतपुर 16:40/16:45 बजे होते हुए अगले दिन शुक्रवार को 10:30 बजे गया पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728 गया–खातीपुरा स्पेशल शुक्रवार को गया से 13:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को भरतपुर 07:05/07:10 बजे होते हुए 10:15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

गाड़ी के ठहराव: मार्ग में जयपुर से गया के मध्य यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर ठहरेगी।