नई दिल्ली। UPSC Mains Result 2026 Direct Link: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल वैकेंसी से दोगुने से ज्यादा उम्मीदवारों ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है। जो उम्मीदवार अगस्त 2026 में आयोजित हुए मेन्स एग्जाम (UPSC CSE Mains 2026) उपस्थित हुए थे, वे अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
दोगुना कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1016 रिक्तियों भरा जाएगा। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद, कुल 13,343 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए योग्य हुए थे। UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। मेन्स में कुल 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई हुए हैं, जिनकी संख्या कुल वैकेंसी से दोगुना से ज्यादा है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- लिखित परीक्षा परिणाम’ (Written Results) सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026’ (Civil Services (Main) Examination, 2026) वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी रिजल्ट की PDF फाइल खोलें।
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए सर्च फंक्शन का यूज करें।
- आगे के लिए परिणाम की PDF फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें।
अभी अपना UPSC CSE Mains Result 2026 चेक करने के लिए इस Direct Link पर क्लिक करें-
25 नवंबर तक अपडेट करनी होंगी डिटेल्स
यूपीएससी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरनी या अपडेट करने होंगी, जैसे शैक्षिक योग्यता की स्थिति (परीक्षा में शामिल हो रहे/हो चुके) और संबंधित एग्जाम क्वालीफाई करने का प्रमाण आदि। यह सुविधा UPSC के ऑनलाइन पोर्टल पर 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
साथ ही, अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आयोग द्वारा किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट नोटिस में आगे जानकारी की दी गई है कि उम्मीदवारों को ऐसे उम्मीदवारों को कोई ई-समन पत्र (e-summon letter) जारी नहीं किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने जरूरी डॉक्यूमेंट्स/जानकारी पहले ही अपलोड कर दी है और जिन्हें कोई नई जानकारी अपडेट या दर्ज नहीं करनी है, उन्हें भी पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उन्हें अपनी डिटेल्स वेरिफाई करके फाइनल सबमिट करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

