सीए फाउंडेशन रिजल्ट में कंसिका और महक गुप्ता ने किया टॉप, देखिए टॉपर लिस्ट

0
15

नई दिल्ली। ICAI CA Foundation Result : सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कैंडिडेट्स ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके साथ टॉपर लिस्ट भी आ गई है। सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परिणाम में दो लड़कियां टॉपर रही हैं। हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने AIR 1 के साथ सीए फाउंडेशन में टॉप किया है। इन दोनों के ही 361-361 मार्क्स आए हैं। उनके बाद सेकंड रैंक पर भी दो टॉपर हैं। अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल और चैन्नई के जे जयंथ की भी AIR 2 आई है।

ICAI सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए फाउंडेशन रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर लिंक एक्टिव हो चुका है। आप अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल्स फिल करके अपना सीए फाउंडेशन स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स भी दोहरा सकते हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले ICAI ऑफिशियल पोर्टल https://www.icai.org/ पर जाएं।
  • यहां करियर सेक्शन में आपको ICAI CA Foundation Result 20 Link नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आपके सामने रिजल्ट देखने का डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भी हूबहू भर दें। सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।
  • इसमें सभी डिटेल्स देखने के बाद आप अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

CA Foundation September Topper List 2026: टॉपर्स के नंबर
सीए फाउंडेशन में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टू़डेंट टॉपर बनते हैं। इस साल दो लड़कियों ने सीए में AIR 1 हासिल की है। पूरी टॉपर लिस्ट में 2 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं।

AIRनामजगहरोल नंबरमार्क्सप्रतिशत
1कंसिकाहिसार (हरियाणा)44564136190.25
1महक गुप्ताहैदराबाद44882336190.25
2स्पर्ष खंडेलवालअजमेर40497335989.75
2जे जयंतचैन्नई42148635989.75
3वैभवी सिंघलग्वालियर44389835889.50

सीए फाउंडेशन सितंबर का पास प्रतिशत
सितंबर 2026 में आयोजित हुई सीए फाउंडेशन परीक्षा 53398 लड़कों ने दी थी। जिसमें से 10931 अभ्यर्थी पास हो गए हैं। इसी तरह 50842 लड़कियां इस एग्जाम में बैठी थीं, जिसमें से 8805 ने सीए फाउंडेशन क्लियर कर लिया है। लड़कियों के पास प्रतिशत 17.32 और लड़कों का 20.47 रहा। वहीं कुल मिलाकर 18.93 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने सीए फाउंडेशन एग्जाम में सफलता हासिल कर ली है।