कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को एक्सपोर्टर्स की लिवाली से धान 100 रुपये उछल गया। कमजोर उठाव से गेहूं 35 रुपये, सोयाबीन 150 रुपये और मक्का 50 रुपये मंदी रही। आवक बढ़ने से लहसुन 500 रुपये लुढ़क गया।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे।
गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2900, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2900 से 3000, बेस्ट टुकड़ी 3000 से 3075, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2100 से 2775, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) गीला 3400 से 4100, सूखा 3900 से 4400, धान (1847) 3600 से 4150, धान (1718) 4200 से 4881, धान सुगन्धा 3600 से 4000, धान (पूसा-1) 4000 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5500 से 7071, सरसो 8000 से 9101, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8500, चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5400 से 19000, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14200, धनिया ईगल 14000 से 14500 धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

