कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09129/09130 उत्राण–लालकुआ–उत्राण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी तथा कोटा मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09129 उत्राण–लालकुआ स्पेशल उत्राण से 5 एवं 12 नवंबर को दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शुक्रवार को कोटा में 03:00 बजे, सवाई माधोपुर में 04:50 बजे, गंगापुर सिटी में 05:50 बजे तथा भरतपुर में 08:30 बजे पहुंचेगी और उसी दिन 16:10 बजे लालकुआ पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09130 लालकुआ–उत्राण स्पेशल लालकुआ से 6 एवं 13 नवंबर को रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शनिवार को भरतपुर में 06:30 बजे, गंगापुर सिटी में 08:30 बजे, सवाई माधोपुर में 09:30 बजे तथा कोटा में 11:10 बजे पहुंचेगी और रात 22:15 बजे उत्राण पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी एवं किच्छा स्टेशनों पर ठहरेगी।
जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार
गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से भरतपुर तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 06 से 20 नवंबर 2026 तक 15 ट्रिप भरतपुर तक संचालित होगी। इससे भरतपुर एवं आसपास के यात्रियों को जयपुर की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कोटा–रशीदपुर खोरी स्पेशल ट्रेन का संचालन
कोटा–रशीदपुर खोरी (सीकर)–कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09801 कोटा–रशीदपुर खोरी स्पेशल 18 नवंबर को कोटा से रात 21:55 बजे प्रस्थान कर लाखेरी 22:38 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 22:50 बजे, सवाई माधोपुर अगले दिन 00:20 बजे, दौसा 02:40 बजे, जयपुर 03:10 बजे, ढेहर का बालाजी 03:30 बजे, रींगस 04:20 बजे एवं सीकर 05:10 बजे होते हुए रशीदपुर खोरी (सीकर के निकट) सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 रशीदपुर खोरी–कोटा स्पेशल 19 नवंबर को रशीदपुर खोरी से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान कर सीकर 07:35 बजे, रींगस 08:55 बजे, ढेहर का बालाजी 10:20 बजे, जयपुर 11:00 बजे, दौसा 11:21 बजे, सवाई माधोपुर 13:45 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 14:25 बजे तथा लाखेरी 14:38 बजे होते हुए कोटा शाम 16:05 बजे पहुंचेगी।

