Gold Price: सोना-चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिरी, जानिए दिवाली पर कैसे रहेंगे भाव

0
13

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के एक घंटे के अंदर इनकी कीमत 4,400 रुपये से ज्यादा तक लुढ़क गई। धनतेरस और दिवाली से पहले दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट खरीदारी का बड़ा मौका हो सकता है। यह उन लोगों से लिए बेहतर समय है जो इनकी कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे।

मंगलवार सुबह 10 बजे एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1,38,875 रुपये पर था। इस समय तक इसमें 1,386 रुपये की गिरावट आ चुकी है। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर प्रति किलो 1,79,200 रुपये पर थी। इस समय तक इसमें 4,429 रुपये की गिरावट आ गई थी। बाजार के जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने की कीमत अगले कुछ दिनों तक 1,36,500 रुपये से 1,41,000 रुपये के दायरे में रह सकती है।

आगे कैसी रह सकती है चाल?
सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। बाजार को आशंका है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रख सकता है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि फिलहाल सोने में तेजी की उम्मीद कम है, लेकिन लंबी अवधि में इसकी निवेश की अहमियत बनी हुई है।

पिछले एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 3 फीसदी गिर चुकी है। इस दौरान सोना लगभग एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और डॉलर की कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिलना चाहिए था। लेकिन फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की आशंका ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाए रखा है।