एलएंडटी फाइनेंस ने तीन नए टीवी विज्ञापनों के साथ लॉन्च किया गोल्ड लोन कैंपेन

0
11

कोटा। L&T Finance Advertisement: देश की अग्रणी रिटेल फाइनेंस कंपनी एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को ब्रांड एंबेसडर बनाते हुए गोल्ड लोन के लिए तीन नए टीवी विज्ञापनों के साथ कैंपेन लॉन्च किया है।

‘कोई भी सपना होल्ड मत करो, एलएंडटी फाइनेंस गोल्ड लोन करो’ टैगलाइन वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को गोल्ड लोन के प्रति जागरूक करना और उनके पास मौजूद सोने की वित्तीय उपयोगिता का लाभ उठाकर जरूरतें व आकांक्षाएं पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कंपनी द्वारा जयपुर में किए गए गोल्ड लोन अध्ययन के अनुसार, आर्थिक बाधाओं के कारण कई लोग अपने सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं। जमीन या संपत्ति खरीदना, नया व्यवसाय शुरू करना, दोपहिया वाहन खरीदना और शिक्षा पर खर्च करना लोगों की प्रमुख आकांक्षाओं में शामिल हैं।

अध्ययन में 62 प्रतिशत लोगों ने अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन लेने में रुचि दिखाई। यह दर्शाता है कि वित्तीय जरूरतों के समय गोल्ड लोन लोगों के लिए एक उपयोगी विकल्प बन रहा है।

एलएंडटी फाइनेंस के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी राजू दोदती ने कहा कि कंपनी अपनी ‘लक्ष्य 2031’ रणनीति के तहत जोखिम-प्रथम, प्रौद्योगिकी-प्रथम और एआई-आधारित रिटेल वित्तीय संस्थान बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में गोल्ड लोन शाखाओं की संख्या 800 से अधिक करने की है।

इसके लिए आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख बाजारों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 150 शाखाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई जा रही है।

कंपनी की मुख्य विपणन अधिकारी कविता जगतियानी ने कहा कि आज उपभोक्ता ऋण की लागत और उपयोगिता को लेकर अधिक जागरूक हैं। गोल्ड लोन घर में रखे सोने का उपयोग कर वित्तीय जरूरतें पूरी करने का अवसर देता है। अभियान के जरिए कंपनी लोगों को सोने की वित्तीय उपयोगिता समझाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना चाहती है।