कोटा-बूंदी के पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए कोटा-बूंदी दर्शन ई-बस सेवा शुरू की जाए

0
19
भुज–कोटा अमृत भारत एक्सप्रेस व कोटा–उदयपुर मेमू ट्रेन की मंजूरी का होटल फेडरेशन ने किया स्वागत

कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने भुज से कोटा होते हुए बरौनी तक अमृत भारत एक्सप्रेस तथा कोटा से उदयपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिलने को स्वागत योग्य कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं के संचालन से हाड़ौती एवं गुजरात मेवाड़ के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी और विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा

फेडरेशन के अध्यक्ष माहेश्वरी ने बताया कि भुज एवं कच्छ जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्रों का कोटा से सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से गुजरात से आने वाले पर्यटकों को हाड़ौती के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

वहीं, कोटा-बूंदी की चिरपरिचित मांग कोटा से उदयपुर तक नियमित मेमू ट्रेन शुरू होने से कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर को जोड़ने से होटल फेडटेशन द्वारा बताये गये हाड़ौती–मेवाड़ पर्यटन सर्किट को ओर मजबूती मिलेगी।

इससे उदयपुर आने वाले पर्यटक चित्तौड़गढ़, बूंदी एवं कोटा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे तथा कोटा आने वाले पर्यटकों के लिए भी बूंदी चित्तौड उदयपुर पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

उन्होंने इस स्वीकृति के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

माहेश्वरी ने बताया कि हाड़ौती पर्यटन सर्किट को ओर सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा कोटा से केशवरायपाटन एवं तालेड़ा के लिए नई ई-बस सेवा शुरू करने को स्वागत योग्य कदम बताया है।

उन्होंने मांग की कि इस बस सेवा का विस्तार बूंदी एवं दरा तक किया जाए, ताकि इन क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि ‘कोटा-बूंदी दर्शन’ के नाम से एक विशेष ई-बस सेवा भी शुरू की जानी चाहिए, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक कोटा एवं बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का एक साथ भ्रमण कर सकें। साथ ही, कोटा से बूंदी तक पर्यटन बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यटकों को दोनों शहरों के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिले।

उन्होंने कहा कि रेल एवं सड़क परिवहन के बेहतर समन्वय से हाड़ौती–मेवाड़ पर्यटन सर्किट का व्यापक प्रचार- प्रसार होगा, पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ेगी तथा होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन एवं अन्य पर्यटन व्यवसायों को लाभ मिलेगा।

माहेश्वरी ने मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बुकिंग ऑनलाइन किए जाने का स्वागत करते हुए मांग की कि चंबल सफारी की बुकिंग भी तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन की जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पहले से अपनी सफारी बुक कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं, पर्यटन बसों, ऑनलाइन बुकिंग तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास को एक साथ आगे बढ़ाकर हाड़ौती को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।