NEET PG Seat Matrix: MS और MD कोर्स में 5800 से ज्यादा सीटों का इजाफा

0
5

नई दिल्ली। NEET PG Seat Matrix : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एमडी, एमएस, डीएनबी और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। एमसीसली दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अक्टूबर को खोलेगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET PG राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। नीट पीजी 2026 सीट मैट्रिक्स के अनुसार एमडी, एमएस और डिप्लोमा सीटों की कुल संख्या बढ़कर 58,000 हो गई है, जो पिछले साल की 52,173 सीटों की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की संख्या में 32 फीसदी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए एनेस्थीसिया, ऑप्थल्मोलॉजी, ENT, पैथोलॉजी, साइकियाट्री और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विभागों में सीटों की कुल संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

एनएमसी से यह भी साफ किया है कि वर्तमान सीट मैट्रिक्स में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए मौजूदा PG कोर्सेज में सीटों की संख्या बढ़ाने या नए PG पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्राप्त आवेदनों से संबंधित सीटों को शामिल नहीं किया गया है।

बाद में जिन अतिरिक्त PG सीटों या नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी जाएगी, उन्हें संशोधित सीट मैट्रिक्स में शामिल किया जाएगा और एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि दाखिले केवल स्वीकृत सीटों की संख्या के आधार पर ही दिए जाएं। नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) की जारी हुई नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार कुल सीटों का विवरण –

नीट पीजी और नीट एसएस

सीटों का कुल ओवरव्यू (Total Seat Matrix)

कुल सीटें (Total Seats): इस वर्ष देश में कुल 63,177 सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष (2025 में 58,400 सीटें) की तुलना में इस बार 4,777 सीटों की बढ़ोतरी (8.18% वृद्धि) हुई है।

    • सरकारी सीटें (Government Seats): 33,088 सीटें (कुल सीटों का 52.4%) उपलब्ध हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 3,308 सीटों (11.11%) का इजाफा हुआ है।
    • प्राइवेट कॉलेज सीटें (Private Seats): 21,892 सीटें (कुल सीटों का 34.7%)।
    • डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें (Deemed Seats): 8,197 सीटें (कुल सीटों का 13%)।

    कोर्स के अनुसार सीटों का बंटवारा
    -MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन):

      • सरकारी सीटें: 20,496
      • प्राइवेट सीटें: 14,030
      • डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 5,822

      MS (मास्टर ऑफ सर्जरी)

      • सरकारी सीटें: 9,211
      • प्राइवेट सीटें: 6,867
      • डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 2,412
      • डिप्लोमा (Diploma):
      • सरकारी सीटें: 326
      • प्राइवेट सीटें: 26
      • डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 16
      1. सबसे ज्यादा सरकारी सीटों वाली टॉप 10 ब्रांच/विशेषज्ञता
      2. MD एनेस्थिसियोलॉजी: 3,205 सीटें
      3. MD जनरल मेडिसिन: 3,201 सीटें
      4. MS जनरल सर्जरी: 2,805 सीटें
      5. MD ओबीजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग): 2,635 सीटें
      6. MD पीडियाट्रिक्स (बाल रोग): 2,176 सीटें
      7. MD पैथोलॉजी: 1,833 सीटें
      8. MS ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग): 1,603 सीटें
      9. MD ऑप्थैल्मोलॉजी (नेत्र रोग): 1,223 सीटें
      10. MD कम्युनिटी मेडिसिन: 1,192 सीटें
      11. MD रेडियो डायग्नोसिस / रेडियोलॉजी: 1,182 सीटें