Gold Price: MCX पर सोना फिर 1.50 लाख रुपये की ओर, जानिए चांदी के भाव

0
12

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से सोने चांदी की कीमतों को कुछ सहारा मिला। मध्य पूर्व से ऊर्जा आपूर्ति में सुधार और अमेरिका में आपातकालीन तेल भंडार की एक और बड़ी खेप जारी होने से तेल की कीमतों में गिरावट आई। बुधवार (30 सितंबर) को दोनों की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने वायदा भाव 4,215 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 61.50 डॉलर प्रति औंस के करीब तक लुढ़क गई। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,800 लाख रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,26,450 लाख रुपये तक गिर गए।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,087 रुपये की तेजी के साथ 1,49,910 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,823 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,001 रुपये की तेजी के साथ 1,49,824 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,396 रुपये की तेजी के साथ 2,26,487 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,25,450 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 993 रुपये की तेजी के साथ 2,26,443 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चढ़े
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,216.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,179.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 32.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,212.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.83 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 61.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।