नई दिल्ली। Stock Market Update 12:48 PM: शेयर बाजार में बुधवार को कारोबारी हफ्ते में लगातार दो दिन भारी बिकवाली के बाद सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर लौट आया है।
सेंसेक्स 522 अंक ऊपर 73000 के पार है। प्राइवेट बैंक और IT स्टॉक्स में तेजी है। ICICI बैंक में 3.17 और कोटक बैंक में 2.82 प्रतिशत की तेजी है। एक्सिस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक भी सेंसेक्स टॉप गेनर में हैं।
सेंसेक्स को इस लेवल तक पहुंचाने में टीसीएस (2.33%), टेक महिंद्रा (1.80%) इंडिगो (1.60%) और एचीएलटेक (1.60%) का हाथ है। सेंसेक्स के उलट निफ्टी की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 72441 के लेवल पर खुला। हालांकि, 5 मिनट बाद ही 98 अंकों की तेजी के साथ 72628 पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 22665 पर खुलकर 22728 तक पहुंचा और अब 9 अंक नीचे 22707 पर है।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9 बजकर 25 मिनट पर 200 अंकों से अधिक उछलकर 72,731.25 पर कारोबार कर रहा था। इसकी आज की ओपनिंग 72,441.15 रही। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला। 9 बजकर 27 मिनट पर यह 0.07 फीसदी तेजी यानी कि 16.30 अंक बढ़त के साथ 22,732.50 पर ट्रेड कर रहा था।
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट दर्ज की गई।
| सेंसेक्स के टॉप गेनर्स | सेंसेक्स के टॉप लूजर्स |
| टीसीएस (1.35%) | अडानी पोर्ट्स (1.62%) |
| कोटक महिंद्रा बैंक (0.62%) | इन्फोसिस (0.88%) |
| इंडिगो (0.58%) | एचडीएफसी बैंक (0.82%) |
| एचसीएल टेक (0.57%) | एनटीपीसी (0.52%) |
| हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.52%) | बजाज फिनसर्व (0.48%) |
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स
9 बजकर 44 मिनट पर निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 में तेजी और 26 में गिरावट दिखी।
| निफ्टी के टॉप गेनर्स | निफ्टी के टॉप लूजर्स |
| टीसीएस (2.61%) | मैक्स हेल्थकेयर (5.05%) |
| टेक महिंद्रा (2.43%) | अपोलो हॉस्पिटल्स (4.82%) |
| आईसीआईसीआई बैंक (1.73%) | बीएसई (3.01%) |
| इंडिगो (1.68%) | डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (2.00%) |
| एचसीएल टेक (1.65%) | अडानी पोर्ट्स (1.91%) |
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को निफ्टी 50 करीब 0.42 फीसदी गिरकर 22,683 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 72,480 के आसपास रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा। जापान का निक्कई 780 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 66260 के पार पहुंच गया है। शंघाई कंपोजिट एक चौथाई फीसदी की उछाल के साथ 3840 के पास कारोबार कर रहा। कोस्पी भी करीब 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 6900 के पार ट्रेड कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी: बुधवार सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में करीब 60 अंक टूटकर 22800 के स्तर पर फिसल गया है।यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 29 अंक नीचे था। इससे भारतीय बाजार में सपाट से हल्की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, शुरुआती संकेत पूरे दिन के बाजार रुख की गारंटी नहीं देते। कारोबार के दौरान घरेलू और वैश्विक संकेतों के आधार पर दिशा बदल सकती है। - कच्चा तेल: कच्चे तेल की कीमतों में ऊपरी स्तरों से नरमी दर्ज की जा रही। कल के सेशन में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.6 फीसदी टूटकर 102.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। हालांकि, आज सुबह की कीमतों में सवा फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही, जो 103.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

