कोटा। विज्ञान नगर क्षेत्र में गणपति स्थापना के बाद से ही व्यापारियों एवं यहां के निवासियों द्वारा निरंतर महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। गणपति स्थापना के आठवें दिन आयोजित महाआरती के मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी रहे।
इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। माहेश्वरी ने कहा कि पूरे शहर में सैकड़ों स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
अनेक क्षेत्रों में क्षेत्रीय व्यापार संघों द्वारा भी भगवान गणेश की स्थापना की गई है, जहां निरंतर पूजा- अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव लोगों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर विज्ञान नगर व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश जेठमलानी, महामंत्री कृष्णानंद सोनी, सोनू प्रेमानी, अमित राजोरिया, पवन जैन सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी एवं निवासी उपस्थित रहे। सभी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार, व्यापार एवं पूरे शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

