एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 116 रुपये गिरकर 13836 रुपये बंद हुआ
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को नए उड़द की आवक शुरू हो गई है। नए उड़द की आवक 2000 कट्टे की आवक हुई, जो ऊपर में 8500 रुपये क्विंटल बिका।
मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन पुरानी 100 रुपये उछल गई. जबकि कमजोर उठाव से सरसों 100 रुपये नरम रही। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 100 रुपये ढीला रहा।
कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 116 रुपये गिरकर 13836 रुपये और दिसम्बर वायदा 162 रुपये टूटकर 14390 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 10000 कट्टे और लहसुन की 3000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2670, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2670 से 2725, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4000, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 5650, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5650 से 5851, सोयाबीन नया 4500 से 5100, सरसो 7000 से 7901, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 8500, उड़द पुराना 4000 से 7400,चना देशी 5700 से 6250, चना मौसमी नया 5300 से 6200, चना पेप्सी 5300 से 6251, चना डंकी 4500 से 5500, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 19500, ऊटी लहसुन 20000, मैथी 5800 से 6400 धनिया बादामी 13000 से 13400, धनिया ईगल 13500 से 14000, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

