नई दिल्ली। UGC NET Cut off : एनटीए ने यूजीसी नेट के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की गई। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर चेक किए जा सकते हैं।
इन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट के इन तीनों विषयों की परीक्षा में कुल 196491 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से करीब 61 फीसदी यानी 120355 उपस्थित हुए। इनमें से तीनों श्रेणियों जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी को मिलाकर कुल 35588 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जो परीक्षा में उपस्थित हुए कुल अभ्यर्थियों का 29.57 फीसदी है।
किस कैटेगरी में कितने हुए पास
- जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए क्वालीफाई: 824 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 0.68%)
- सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई: 11,610 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 9.65%)
- केवल पीएचडी (PhD) के लिए क्वालीफाई: 23,154 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 19.24%)
अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की श्रेणीवार कटऑफ
अंग्रेजी
- अनारक्षित (जनरल): JRF – 226 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 198 अंक, केवल पीएचडी – 172 अंक।
- ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 216 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 176 अंक, केवल पीएचडी – 150 अंक।
- ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 214 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 180 अंक, केवल पीएचडी – 156 अंक।
- अनुसूचित जाति (SC): JRF – 202 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।
- अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 164 अंक, केवल पीएचडी – 144 अंक।
वाणिज्य (Commerce)
- अनारक्षित (जनरल): JRF – 210 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 182 अंक, केवल पीएचडी – 160 अंक।
- ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 142 अंक।
- ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।
- अनुसूचित जाति (SC): JRF – 186 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 156 अंक, केवल पीएचडी – 138 अंक।
- अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 182 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 152 अंक, केवल पीएचडी – 136 अंक।
समाजशास्त्र (Sociology)
- अनारक्षित (जनरल ): JRF – 232 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 206 अंक, केवल पीएचडी – 174 अंक।
- ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 224 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 184 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।
- ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 222 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 184 अंक, केवल पीएचडी – 154 अंक।
- अनुसूचित जाति (SC): JRF – 210 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 168 अंक, केवल पीएचडी – 140 अंक।
- अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 164 अंक, केवल पीएचडी – 142 अंक।

