क्रशिंग इकाइयों के समर्थन से सोयाबीन की कीमतों में गत सप्ताह सुधार रहा

0
2

नई दिल्ली। Soybean Weekly Report: क्रशिंग-प्रोसेसिंग इकाइयों की थोड़ी-बहुत लिवाली होने से 5-11 सितम्बर वाले सप्ताह के दौरान सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल तक का सुधार देखा गया। त्यौहारी सीजन में सोया रिफाइंड तेल की मांग एवं खपत बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सोया मील का भाव ऊंचा होने से इसका निर्यात प्रदर्शन फीका पड़ गया है लेकिन घरेलू खपतकर्ता उद्योगों में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है।

सोयाबीन बिजाई: सोयाबीन की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है और गत वर्ष के मुकाबले इस बार क्षेत्रफल करीब एक लाख हेक्टेयर पीछे चल रहा है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है मगर महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में कम वर्षा के कारण फसल के प्रति चिंता बरकरार है।

प्लांट डिलेवरी भाव: सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी मूल्य फिलहाल 6000-6400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है।

सोया रिफाइंड तेल: समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड तेल में लम्बा-चौड़ा कारोबार नहीं होने से कीमतों में सीमित तेजी-मंदी दर्ज की गई। आमतौर पर इसके दाम में प्रति 10 किलो पर 3 से 5 रुपए तक का उतार-चढ़ाव आयात मगर कहीं-कहीं इसमें 10-20 रुपए तक की तेजी-मंदी देखी गई। इसका भाव कोटा में 5 रुपए सुधरकर 1490 रुपए प्रति 10 किलो तथा मुम्बई में 10 रुपए बढ़कर 1460 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा। हल्दिया में भी थोई तेजी रही मगर कांडला में भाव स्थिर रहा।

आवक: प्रमुख उत्पादक राज्यों में सोयाबीन की आवक काफी घट गई। इसकी मात्रा 5 सितम्बर को 45000 बोरी तथा 8 एवं 10 सितम्बर को 65-65 हजार बोरी दर्ज की गई। सोयाबीन की प्रत्येक बोरी 100 किलो की होती है।

सोया खल (डीओसी): घरेलू पशु आहार एवं पॉल्ट्री फीड निर्माण उद्योग में सोयामील की अच्छी मांग देखी जा रही है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान इसके दाम में 500 से 1500 रुपए प्रति टन तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन सोयामील के निर्यात में गिरावट का रूख बना हुआ है।