गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला इंफिनिक्स का नया फोन कल होगा भारत में लॉन्च

0
8

नई दिल्ली। इंफिनिक्स ने कंफर्म कर दिया है कि Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फोन में कई ऐसी खूबियां हैं, जो इस सेगमेंट के फोन्स में कम ही देखने को मिलती हैं। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ गई है। इस फोन की एक खूबी यह भी है कि यह ‘गिरगिट’ की तरह रंग बदल सकता है।

Hot 70 Pro 5G थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू फिनिश में उपलब्ध होगा। थर्मो ऑरेंज तापमान के साथ अपना रूप बदलता है, जबकि मिराज ग्रीन UV लाइट में चमक सकता है।

फोन की मोटाई 7.85 मिमी जितनी कम है और इसमें एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब भी है, जो एक इंटरैक्टिव रियर डिस्प्ले है जो कॉल, मैसेज, चार्जिंग डिटेल, मौसम, कैमरा अलर्ट और उलटी गिनती दिखा सकता है। यह पर्सनलाइज्ड पैटर्न और इमोजी भी दिखा सकता है, जबकि इसका लाइटिंग इफेक्ट म्यूजिक और गेम के साथ सिंक हो सकता है।

इस फोन में 6.76-इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड का 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें ‘लाइव फोटो मोड’ और अनचाही चीजों को हटाने के लिए ‘AI इरेजर’ फीचर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

अपकमिंग इंफिनिक्स हॉट 70 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। Infinix का कहना है कि सपोर्टेड गेम्स 90fps तक की स्पीड पर चल सकते हैं।

इसकी 6000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है; इंफिनिक्स का दावा है कि यह लगभग 25 मिनट में 50 फीसदी और करीब 63 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फोन में IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग, स्पीकर सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी, एंड्रॉयड 16, तीन बड़े ओएस अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच भी मिलते हैं।