पुणे रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य से कोटा मंडल की चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव

0
15

जयपुर–पुणे एवं हजरत निजामुद्दीन–मिरज एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में खड़की स्टेशन से आगे नहीं जाएंगी

कोटा। मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर यार्ड में तीसरी रेल लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस कारण कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली जयपुर–पुणे एवं हजरत निजामुद्दीन–मिरज रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों में खड़की स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।

  1. गाड़ी संख्या 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को खड़की स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अर्थात यह ट्रेन खड़की से पुणे के बीच नहीं चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12939 पुणे–जयपुर एक्सप्रेस4 अक्टूबर को पुणे के स्थान पर खड़की स्टेशन से शाम 17:35 बजे प्रस्थान करेगी। अर्थात यह ट्रेन पुणे से खड़की के बीच नहीं चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन–मिरज जंक्शन एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को खड़की स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अर्थात यह ट्रेन खड़की से मिरज जंक्शन के बीच नहीं चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12493 मिरज जंक्शन–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को मिरज जंक्शन के स्थान पर खड़की स्टेशन से सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करेगी। अर्थात यह ट्रेन मिरज जंक्शन से खड़की के बीच नहीं चलेगी।

मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी
गाड़ी संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की संचालन अवधि (13-13 अतिरिक्त ट्रिप) बढ़ा दी गयी है|

  • गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 6, 13, 20 एवं 27 सितम्बर, 4, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर तथा 1, 8, 15, 22 एवं 29 नवम्बर को संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 7, 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 5, 12, 19 एवं 26 अक्टूबर तथा 2, 9, 16, 23 एवं 30 नवम्बर को संचालित होगी।