नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशी क्रांति जैन ने वार्ड 75 से दाखिल किया नामांकन

0
68

कोटा। नगर निगम कोटा के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने वार्ड संख्या 75 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। क्रांति जैन लंबे समय से व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। जिसके चलते भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए वार्ड 75 से मैदान में उतारा है।

नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए क्रांति जैन ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वार्ड 75 और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में पार्किंग की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिससे आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं।

इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प जताया कि वे कोटा को एक प्रमुख ‘पर्यटन नगरी’ के रूप में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।