Stock Market: सेंसेक्स 539 अंक गिरकर 77 हजार से नीचे निफ्टी 24090 पर बंद

0
2

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय बाजारों में कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन कमजोरी दर्ज की गई। बाजार के हैवीवेट्स शेयरों में बिकवाली से बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 539 अंक गिरकर 76,933 पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी 50 भी 116 अंकों की कमजोरी के साथ 24,090 पर बंद हुआ। बाजार पर दबाव बनाने का काम RIL, HDFC बैंक, हिंडाल्को, M&M जैसे शेयरों ने किया, जिनमें 1-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिला।

घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान में अपने कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन मार्केट बंद के दौरान इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट की इस चाल ने बता दिया कि बाजार पर फिर ‘बियर्स’ हावी हो गए हैं।

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में उछाल दिखा है बाकी के 24 शेयर गिरकर बंद हुए हैं। इनमें से एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक 2.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह लाल निशान में 712 के लेवल पर बंद हुआ है। जानकार बताते हैं कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव ने घरेलू शेयर बाजार को अनिश्चितता वाले माहौल में ला दिया है।

इन सेक्टर्स में भारी बिकवाली
सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो PSU बैंक, मीडिया समेत मेटल सेक्टर में तेज बिकवाली रही। हिंडाल्को का शेयर 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 50 में टॉप लूजर रहा। हालांकि, अडानी एंटरप्राइसेज का शेयर 1.8 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा। शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल्स सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग दी, जिसका असर कारोबारी सेशन में देखने को मिला।

बाजार पर दबाव बनाने वाले ट्रिगर्स में हैवीवेट्स में बिकवाली के अलावा कमजोर ग्लोबल संकेत भी रहे, जिसमें एशियाई बाजारों में सुबह कमजोरी दर्ज की गई। इसके अलावा India VIX करीब 4 फीसदी उछलकर 11 के पास पहुंच गया।