शेयर मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 73400 के पार; जियो के शेयर 4% अधिक उछले

0
27

नई दिल्ली। Stock Market Update 9:34 AM: जियो प्लैटफॉर्म्स का जलवा लिस्टिंग के दूसरे दिनयानी गुरुवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स 182 अंक ऊपर 73428 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 39 अंक ऊपर 22738 पर है। जियो के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी है और यह 1474 रुपये पर पहुंच गया है।

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला तो वहीं, निफ्टी लाल निशान पर। बीएसई सेंसेक्स 22 अंकों की बढ़त के साथ 72268 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 8 अंक नीचे 22691 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत कारोबार में जियो के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1478 रुपये पर पहुंच गए।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए वैश्विक बाज़ारों के संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी : आज सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,766 के स्तर पर था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 33 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 22,800 का स्तर बेहद अहम रहने वाला है। इस स्तर के ऊपर टिकाऊ बढ़त मिलने पर बाजार में तेजी को और समर्थन मिल सकता है।
  • अमेरिकी फेड के फैसले: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत के दायरे में बरकरार रखा। इस फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ और तीनों प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
  • एशियाई बाजार: गुरुवार को ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी रही। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में कारोबार का रुख मिला-जुला रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.03 प्रतिशत बढ़कर 6,074 पर पहुंच गया। एसके हाइनिक्स के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत बढ़कर 64,460 पर कारोबार करता दिखा।
  • अमेरिकी शेयर बाजार: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के नतीजों के बाद गुरुवार को नैस्डैक फ्यूचर्स में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 350 अंकों की गिरावट आई। इससे टेक शेयरों को लेकर निवेशकों की सतर्कता का संकेत मिला।