सेंसेक्स 70 अंक गिरकर 78009 पर बंद, निवेशकों को 72 हजार करोड़ की चपत

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय बाजारों में शुक्रवार को भी बिकवाली देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को करीब 72000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। बाजार पर दबाव बनाने का काम फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों ने किया। निफ्टी फार्मा और मेटल इंडेक्स में 0.70-0.90 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 29.85 अंकों की गिरावट के साथ 24366 पर बंद हुआ, जोकि कारोबारी सेशन में 24296 तक फिसला था। बीएसई सेंसेक्स 70.71 अंकों की गिरावट के साथ 78009 पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स-लूजर्स
निफ्टी 50 में टॉप लूजर में टाटा मोटर्स शामिल रहा, जो 4.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल्स 2.56 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.15 फीसदी और हिंडाल्को 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल्स 3.85 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल 2.7 फीसदी, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइसेज 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

निवेशकों को ₹72000 करोड़ का नुकसान
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों को शुक्रवार को कमजोर क्लोजिंग में करीब 72000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 492.88 लाख करोड़ रुपये से घटकर 492.16 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।