नई दिल्ली।Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। एससीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 300 रुपये से ज्यादा उछल गया जबकि चांदी 1400 रुपये महंगी हो गई। हालांकि एशियाई कारोबार की शुरुआत में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई। इससे पहले के सत्र में सोना की कीमत 1% से ज्यादा उछली थी। मार्केट पार्टिसिपेंट्स फेडरल रिजर्व की भविष्य की नीतिगत दिशा का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 147489 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 147781 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 307 रुपये की तेजी के साथ 147796 रुपये तक गया। इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी भी पिछले सत्र में 210660 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 211792 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1440 रुपये की तेजी के साथ 212100 रुपये तक पहुंची।
दिल्ली सराफा
दिल्ली सराफा मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 147430 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये नीचे 135140 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये नीचे 110570 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 220900 रुपये पर आ गई।
इंटरनेशनल मार्केट
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 4,152.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले के सत्र में डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई थी। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.1% बढ़कर 4,173.90 डॉलर पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर 0.6% गिरकर 57.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

