MCX पर सोना 1600 रुपये महंगा, चांदी 3132 रुपये उछली, जानिए आज के भाव

0
4

नई दिल्ली। Gold and Silver Price Today: सोने में अब सुरक्षित निवेश की मांग जोर पकड़ रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए चीन में संस्थागत निवेशकों ने सोने में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। चीन के केंद्रीय बैंक ने भी सोने की खरीदारी तेज की है। ऐसे में सोने के साथ ही चांदी के भाव चढ़ रहे हैं। मंगलवार को सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,450 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 66 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू वायदा बाजार MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,55,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,39,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,600 रुपये की तेजी के साथ 1,54,699 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,099 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2001 रुपये की तेजी के साथ 1,55,100 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,437 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,699 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,132 रुपये की तेजी के साथ 2,39,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,867 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,287 रुपये की तेजी के साथ 2,39,154 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,41,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,37,881 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,446.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,419.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 54.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,474.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.94 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.27 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.69 डॉलर की तेजी साथ 65.96डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।