भागलपुर–अजमेर हमसफर एक्सप्रेस 24 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को रहेगी निरस्त

0
13

कोटा। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 13423/13424 भागलपुर–अजमेर हमसफर एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर–अजमेर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन भागलपुर से 24 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 13424 अजमेर–भागलपुर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन अजमेर से 26 सितंबर एवं 3 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व एनटीईएस ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in पर गाड़ी की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।