Kota Mandi: कमजोर लिवाली से सोयाबीन, मक्का एवं सरसों के भाव मंदे रहे

0
25

धनिया का दिसम्बर वायदा 448 रुपये सुधर कर 16220 रुपये क्विंटल बंद हुआ

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर लिवाली से सोयाबीन, मक्का 50-50 रुपये, सरसों 100 रुपये ढीली रही। कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसम्बर वायदा 448 रुपये सुधर कर 16220 रुपये, जनवरी वायदा 376 रुपये तेज होकर 15912 रुपये और अप्रैल वायदा 210 रुपये चढ़कर 13950 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने तीन लाख कट्टे की आवक हुई। लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2900, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2900 से 3000, बेस्ट टुकड़ी 3000 से 3075, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2750, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) गीला 3400 से 4200, सूखा 3900 से 4425, धान (1847) 3600 से 4200, धान (1718) 4200 से 4851, धान सुगन्धा 3600 से 4100, धान (पूसा-1) 4000 से 4600, धान (1401) 4300 से 4750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 7031, सरसो 8000 से 9001,अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8600, चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400से 20500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14500, धनिया ईगल 14000 से 14800, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।