कोटा। कोटा जिला माहेश्वरी महिला मंडल का पद स्थापना समारोह झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा (पश्चिमांचल) के उप सभापति एवं माहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा महेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष महेश अजमेरा, समाज के सचिव विट्ठल दास मूंदड़ा एवं समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे ।
पद स्थापना अधिकारी के रूप में निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष मंजू भराडिया द्वारा अरुणा मुंदडा को अध्यक्ष एवं संध्या लढ्ढा को सचिव, कृष्णा कोगटा को उपाध्यक्ष, एकता सांमरिया को कोषाध्यक्ष, अर्चना शारदा संगठन मंत्री एवं कल्पना लड्डा को सह सचिव पद की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष भारती डागा ने पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष तोषनीवाल, कुन्ती मून्दडा एवं विनिता लाहोटी का सम्मान भी किया। संपूर्ण सत्र में अच्छे कार्यों के लिए बहनों को सम्मानित किया गया।
नवनिर्वर्चित प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य कुंती मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष विनीता लाहोटी, जिला महासभा के सचिव ओम गट्टानी एवं प्रदेश सचिव कंचन राठी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रितु मूंदड़ा द्वारा किया गया।

