क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे आया, क्या घट गए पेट्रोल-डीजल के रेट

0
9

नई दिल्ली। ब्रेंट क्रूड आज मंगलवार सुबह पौने 7 बजे के करीब 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को करीब 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।

कच्चे तेल के खत्म होते खेल के बीच भारत की सरकारी ऑयल माार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज मंगलवार 23 जून को ईंधन सस्ता हुआ है या महंगा, यह जानने से पहले समझें कि कच्चा तेल धड़ाम क्यों हुआ?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच अमेरिकी प्रशासन ने ईरान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 दिनों तक तेल बेचने की विशेष अनुमति दे दी है।

इस फैसले से ईरान को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि ग्लोबल मार्केट में तेल सप्लाई बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों का मानना है कि अगर ईरान का तेल बड़े पैमाने पर बाजार में लौटता है तो आने वाले महीनों में तेल की कीमतें और नरम हो सकती हैं।

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।

भारत के पड़ोसी देशों ने घटाया दाम
ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के 15 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये लीटर से घटकर 126.84 रुपये पर आ गई है। इसके बाद भी उसने दाम कम किए हैं। चीन में पेट्रोल की कीमत 132.81 रुपये से घटकर 125.36 रुपये लीटर पर आ गया है। नेपाल में पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से 135.47 रुपये लीटर पर आ गई है।

बांग्लादेश में पेट्रोल 112.68 रुपये से कम होकर 111.51 रुपये पर आ गया है। जबकि, भूटान में आज पेट्रोल 109.73 रुपये पर स्थिर है। श्रीलंका में पेट्रोल के दाम 142.00 रुपये से घटकर 139.58 रुपये पर आ गया है। म्यांमार में पेट्रोल 140.20 रुपये से कम होकरअब 118.37 रुपये लीटर पर आ गया है।