नई दिल्ली। Stock Market Closed, May 7, 2026: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 114.00 (0.14%) अंकों की गिरावट के साथ 77,844.52 के स्तर पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी 4.30 (0.02%) अंक टूटकर 24,326.65 पर लगभग सपाट बंद हुआ।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 381 अंक की बढ़त लेकर 78,339.24 पर खुला। लेकिन अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सका। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 78,384.70 के हाई और 77,713.21 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में सेंसेक्स 114 अंक यानी 0.15% की गिरावट लेकर 77,844.52 पर बंद हुआ।
इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी-50 24,398.50 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 24,482.10 के हाई और 24,284.00 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी-50 4.40 अंक यानी 0.02% फिसलकर 24,326.65 पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक बैंक, टाटा स्टील और इटरनल टॉप-5 गेनर्स रहे। इनमें 0.66% से 2.04% तक की तेजी देखी गई। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, BEL, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट लाभ में रहे।
वहीं, दूसरी तरफ HUL, TCS, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा टॉप-5 लूजर्स रहे। इनमें करीब 1% से 2% तक की गिरावट देखी गई। इसके अलााव, ITC, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, HCL टेक, इंफोसिस, एयरटेल, इंडिगो, SBI, रिलायंस, HDFC बैंक और ICICI बैंक घाटे में रहे।
SMIDs चमके
व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 1.20% और 0.97% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल, निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी कमजोर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे। वहीं, निफ्टी ऑटो ने बेहतर प्रदर्शन किया।

