नई दिल्ली। JEE Main Result 2026 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सोमवार को जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी हुए हैं।
अब परीक्षा में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ ही एनटीए की ओर से पर्सेंटाइल एवं परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है।
जेईई मेन रिजल्ट लिंक
आप साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके JEE Mains SCORE CARD Download कर सकते हैं।
JEE Mains Result 2026 (Score card) Link
कैटेगरी के अनुसार डाटा
इस बार कुल 13,04,653 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या 4,49,568 वहीं मेल कैंडिडेट्स की संख्या 8,55,085 थी। इस बार जेईई मेन एग्जाम के लिए कुल 13,55,293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 13,04,653 अभ्यर्थी यानी कि 96.26% फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
| कैटेगरी | अनुमानित कटऑफ |
| जनरल | 93-95 परसेंटाइल |
| EWS | 81-83 परसेंटाइल |
| OBC-NCL | 78-80 परसेंटाइल |
| SC | 62-64 परसेंटाइल |
| ST | 47-50 परसेंटाइल |
ऐसे देखें आपका स्कोरकार्ड
- कैंडिडेट्स सबसे पहले एनटीए जेईई मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाएं
- विंडो ओपन होने पर होमपेज में ‘Final Results for JEE(Main) 2026 [Paper-1(BE/BTech)] is Live!’ लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज ओपन होने पर ‘Final Results for JEE(Main) [Paper-1(BE/BTech)]’ डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड सेव करें
- आगे के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा और इसे आप चेक कर सकते हैं।
क्या जेईई रिजल्ट का री-इवैल्यूएशन हो सकता है?
JEE एडवांस्ड एलिजिबिलिटी के लिए जेईई मेन्स की क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल फाइनल आंसर-की के आधार पर तय होती है। बता दें कि जेईई मेन्स 2026 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित किया गया था। BE/BTech के पेपर 21 जनवरी से 29 जनवरी तक 10 शिफ्ट्स में आयोजित किए गए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की फाइनल रिजल्ट पाॅलिसी का मतलब है कि JEE Main 2026 के स्कोर घोषित होने के बाद उनकी री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन का कोई प्रोविजन नहीं है। कैंडिडेट्स को प्रोविजनल आंसर-की को चैलेंज करने का मौका दिया जाता है लेकिन जब सब्जेक्ट आंसर-की को फाइनल कर देते हैं और स्कोर कैलकुलेट कर लेते हैं तो रिजल्ट फाइनल माना जाता है। इसलिए, रिजल्ट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद स्कोर करेक्शन या मार्क रिविजन के लिए रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाता है।
12 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन परीक्षा में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। पूरी लिस्ट यहां चेक करें –
- 260310038881: श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
- 260310088709: नरेंद्रबाबू गारी मथीथ, आंध्र प्रदेश
- 260310164042: शुभम कुमार, बिहार
- 260310215465: कबीर छिल्लर, राजस्थान
- 260310220953 चिरंजीब कर, राजस्थान
- 260310228381: भावेश पत्र, ओडिशा
- 260310231839: अनय जैन, हरियाणा
- 260310241955: अर्णव गौतम, राजस्थान
- 260310432915: पसला मोहित, आंध्र प्रदेश
- 260310434363: माधव विरडिया, महाराष्ट्र
- 260310635369 पुरोहित निमय गुजरात
- 260310757063 विवान शरद महिश्वरी तेलंगाना

