नई दिल्ली। Gold-Silver future Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गए। चांदी गिरावट के साथ ही खुली।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की गिरावट के साथ 97,242 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,251 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपये की गिरावट के साथ 97,187 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,242 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,157 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,684 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,713 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 96 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,617 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,690 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,6,617 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भाव टूटे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में भाव लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,349.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,348.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 36.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

