कोटा दशहरा मेले में भोजपुरी कार्यक्रम आज, अरविंद अकेला और आलिया मचाएंगी धमाल

0
11

कोटा। Bhojpuri Night in Kota Dussehra: 131वें राष्ट्रीय मेला दशहरा- 2024 में बुधवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर भोजपुरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला “कलुआ” के साथ अंजली सिंह ‘आलिया’ गीत संगीत और नृत्य के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

गवनवा कहिया ले जइबा ना.. से डेब्यू करने वाले अरविन्द अकेला ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी हिट गानों में काम किया है। उन्होंने भोजपुरी गीत “ऐ हमार करेजा..”, “पंडित जी के धोती उड़े..”, “हमार नेगवा निकाली जीजा धीरे धीरे.., “सोहाग के हरदी लागे हो.., “जिला टॉप लागेली.., “घर में से निकले.. और “मईहर से सजनवा कंगनवाँ लेहले अईहा जैसे गाने गाए हैं। उनका भोजपुरी सांग “चोलिया के हुक राजा जी..” लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। वहीं “जान लोगी क्या” में उन्हें एक सिंगर और डांसर के रूप में देखा गया। इसके बाद उन्होंने वीडियो सांग “शाली जी साहारा करो..” में भी अभिनय किया है।

अरविन्द अकेला ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “दिल भईल दीवाना” से की। इसके बाद उन्हें कई भोजपुरी फिल्मों में देखा गया। जिसमें भोजपुरी फिल्म “बताशा चाचा”, त्रिदेव, “हुकूमत, “सजना मांगिया सजाई दा हमार, दिलदार सजना, त्रिशूल, रंग, दीवानगी हद से और एक लैला तीन छैला जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने भक्ति गीत “निमिया के दाढ़ मईया” से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

राजस्थानी कवि सम्मेलन कल
मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि गुरुवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर राजस्थानी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्थानी भाषा तथा हिंदी भाषा के कवि काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले शाम 7 बजे गतका कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें पंजाबी अखाड़े का वीरतापूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।