गर्भवती महिलाओं की पोषक आहार से भरी गोद, स्वस्थ रहे जच्चा व बच्चा

0
6

कोटा। अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत महिला मण्डल द्वारा आज बृजगोपाल जी के मंदिर रामपुरा में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। संस्था की अध्यक्ष शिखा मित्तल व सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि माँ बनने जा रही महिलाओं की पोषक आहार से गोद भरी गई है, ताकि जच्चा व बच्चा स्वस्थ रहे।

सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि पौष्टिक आहार में संस्था की ओर से नारियल, मिठाई और चूनरी, सुहाग का सामान देकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। उन्हें पोषक आहार ओर डिलिवरी में काम आने वाली चीजें घी, गुड अजवाइन, बादाम, गोला, मखाने ओर फल आदि दिए गए। तथा उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई।

संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा गर्भवती महिलाओं की देखभाल का यह अनूठा कार्यक्रम था। जिसमें महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ध्यान रखने वाली सभी बातों से अवगत कराया गया। साफ सफाई का महत्व समझाते हुए गर्भाधान संस्कार के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि हम स्वस्थ और संस्कारित पीढ़ी को जन्म दे सकते हैं। इस अवस्था में खाने पीने की चीजों की सटीक जानकारी दी गई। मां बनना हर स्त्री के लिए एक सौभाग्य की बात है। ईश्वर का दिया हुआ सबसे सुंदर वरदान है। इसलिए हमें लड़के और लड़की में भेद न करके इन्हें ईश्वर का वरदान समझकर खुली बांहों से अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए तथा नृत्य किया। कार्यक्रम में मधु मित्तल, ममता बंसल, रेखा गोयल, सुनीता गर्ग, संगीता गुप्ता, रुची गुप्ता, माया अग्रवाल, रिन्कू गोयल, मंजू मित्तल, मनोरमा अग्रवाल, प्रमीला गर्ग, शुशीला गर्ग, रानी गर्ग, कविता गर्ग, सुनीता कोयले वाली, मीना मित्तल, सरस्वती गुप्ता उपस्थित थे।