Gold price: फेड रिजर्व की बैठक से पहले सोना सस्ता, चांदी 2000 रुपये लुढ़की

0
9

नई दिल्ली। Gold silver price today: सोने चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व की बैठक से मंगलवार को दोनों के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,030 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 53.80 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,42,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,94,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 492 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,581 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,073 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 267 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,806 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,004 रुपये की गिरावट के साथ 1,93,789 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,95,793 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,093 रुपये की गिरावट के साथ 1,94,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,032.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,038.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,027.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 54.07 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 54.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 53.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।