सेंसेक्स 788 अंक फिसल कर 58,045 और निफ्टी 17,326 अंक पर

0
180

मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में 1200 अंकों तक फिसल गया। वहीं, निफ्टी भी टूटकर 17200 के लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी में 358 अंकों की गिरावट आई। फिलहाल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 788.21अंक फिसल कर 58,045.66 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 232.25 अंक टूटकर 17,326.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और विप्रो में 1-5% की गिरावट देखने को मिली। लार्ज कैप, मिड कैप और स्‍मालकैप हर सेग्‍मेंट में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्‍स कमजोर हुए हैं। अन्‍य सेक्‍टर में भी बिकवाली है।

रिलायंस, NTPC और सिप्ला जैसे शेयर्स पर नजर
अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं। आज की इस लिस्ट में रिलायंस, NTPC, सिप्ला, NHPC, जुबिलेंट फार्मोवा, राइट्स, केनरा बैंक, लेमन ट्री होटल्स, सिनजीन इंटरनेशनल, काइनेटिक इंजीनियरिंग, अल्ट्राटेक सीमेंट, रोलेक्स रिंग्स, सैफायर फूड्स इंडिया, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, जुबिलेंट इंग्रेविया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, पूर्वांकरा जैसे शेयर शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। SGX Nifty में 2.19% तो निक्‍केई 225 में 2.86% कमजोरी नजर आ रही है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 1.06% गिरावट है तो हैंगसेंग में 1% गिरावट है; ताइवान वेटेड 2.58% और कोस्‍पी 2.21% कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.28% गिरावट है।