मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में

0
265

नई दिल्ली। अगले 5 दिन में देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत, सौराष्ट्र और कच्छ में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग ने अपने डेली बुलेटिन में कहा कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान गिरना तय है।

17 से 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 से 21 दिसंबर तक यही स्थिति रहेगी

अगले 4 से 5 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलावा गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेंटीग्रेड गिर सकता है। पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में यह गिरावट 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की रहेगी।

अगले दो दिन पंजाब और हरियाणा में सुबह घने या बहुत घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 17 दिसंबर को बहुत घने कोहरे के हालात बनेंगे।