हरे निशान पर खुले बाज़ार, सेंसेक्स 59,362 और निफ्टी 17,691 पर

0
295

मुंबई। गुरुवार को बाजार हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 59,549 पर और निफ्टी 17,718 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 50.64 पॉइंट चढ़कर 59,362.63 पर और निफ्टी 20 पॉइंट चढ़कर 17,691 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त के साथ और 14 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें डॉ. रेड्डीज और टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की तेजी है। वहीं पावरग्रिड के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी है।

BSE पर 2,545 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,750 शेयर्स बढ़त के साथ और 676 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 254 पॉइंट गिरकर 59,413 पर और निफ्टी 37 पॉइंट गिरकर 17,711 पर बंद हुआ था।